
नाले का निर्माण कार्य अटका, बीमारियों का बना नया पता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दस्तोई रोड पर स्थित जसरूप नगर में नाले का निर्माण रुका हुआ है। पिछले 20 दिनों से नाले का निर्माण कार्य रुके होने की वजह से उसमें पानी भर गया है और मच्छर आदि पनप रहे हैं। संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द नाले का निर्माण कार्य पूरा हो और संक्रामक बीमारियों से उन्हें राहत मिले।
दस्तोई रोड पर स्थित मोहल्ला जसरूप नगर के लोगों ने बताया कि 20 दिन से नाले का निर्माण कार्य अटका हुआ है। निर्माण कार्य अटकने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। सड़क पार करने में भी समस्या हो रही है। लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। हालात यह है कि निर्माण कार्य अटका हुआ है जिसकी वजह से लोगों को काफी ज्यादा असुविधा हो रही है। लोगों ने संबंधित विभाग का ध्यान भी इस ओर खींचा है लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है जिसकी वजह से लोगों को असुविधाओं के साथ-साथ बीमारियों का सामना भी करना पड़ रहा है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457





























