
मंदिर का दानपात्र तोड़कर नकदी चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मोदीनगर रोड पर स्थित गांव अमीरपुर नंगोला में स्थित एक मंदिर में चोरों ने धावा बोला। मुंह पर कपड़ा बांधकर मंदिर में दाखिल हुए चोरों ने दान पत्र तोड़कर उसमें रखी नकदी को चुरा लिया और फरार हो गए। मामले से जुड़ा सीसीटीवी सामने आया है जिसमें मंदिर में घूमते हुए संदिग्ध कैद हो गए। गांव वालों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार गांव अमीपुर नगोला में चोरों ने 12 अक्टूबर की देर रात करीब 1:00 बजे के आसपास मंदिर में धावा बोला। मुंह पर कपड़ा बांधकर तीन संदिग्ध घर में घुस गए जिन्होंने हाथों में औजार भी लिए हुए थे। यहां वहां मंदिर में भटकते हुए वह दिखाई पड़ रहे हैं जिन्होंने एक सीसीटीवी को भी नुकसान पहुंचाया है। रविवार की सुबह ग्रामीण मंदिर में पहुंचे तो दान पत्र टूटा देख उनके होश हो गए इसके बाद उन्होंने तुरंत सीसीटीवी देखा तो असलियत का पता चला। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि चोरों ने मंदिर में घुसकर जमकर तांडव मचाया है। चोरों ने मंदिर में इत्मीनान से तलाशी ली और कीमती सामान चुरा कर फरार हो गए। गांव वालों ने 112 पर कॉल कर पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457























