
बालिका से गैंगरेप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर के एक मौहल्ले में दो युवकों ने एक किशोरी को अपने मोह जाल में फंसा लिया और फिर झांसा देर अपने साथ एक स्थान पर ले उड़े, जहां दोनों युवकों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी मौहल्ला कोटला के फहजान और बिलाल है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 13 वर्षीय बालिका को दो आरोपी बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला अपने परिवार के साथ रहती है। उसके 13 वर्षीय बेटी को दो लोग बहला फुसलाकर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता बच्ची ने घर आकर अपनी मां को इसकी जानकारी दी। आनन फानन में वह कोतवाली पहुंची और पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। पीड़िता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी ने उसे बताया कि कोटला निवासी फहजान और विलाल उसके बहला फुसलाकर दोनों ने उसके साथ गलत काम किया है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश में उनके मिलने के संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601






























