
घायल पक्षी को इलाज हेतु जैन पक्षी औषधालय लाया गया
हापुड, सीमन / सुरेश जैन (Ehapurnews.com):हापुड के मौहल्ला राधापुरी विवेक बिहार मे शशांक आर्य (किडजी स्कूल वालो)की छत पर एक चील बूरी तरह घायल होकर गिर गई, उन्होंने तुरंत पक्षी औषधालय के मंत्री आकाश जैन (वर्धमान कम्प्यूटर) को फोन पर सूचना दी। उन्होंने तुरंत ही पक्षी औषधालय के कर्मचारी मनोज को भेज कर घायल चील को जैन पक्षी औषधालय मंगाया। औषधालय मे घायल चील का उपचार किया जा रहा है।पक्षी औषधालय के चिकित्सक डाoनिशात कौशिक ने बताया कि चील का उपचार जारी है उसे स्वस्थ होने मे कुछ दिन का समय लगेगा।पक्षी औषधालय समिति के मंत्री आकाश जैन ने बताया कि जैन समाज द्वारा संचालित इस पक्षी औषधालय मे घायल पक्षियो का निशुल्क उपचार किया जाता है, घायल पक्षियो को औषधालय लाने हेतु निशुल्क मोबाइल स्कूटर एम्बुलेंस की व्यवस्था है।
वृंदावनम अमृतसरिया दा चस्का’ नए अंदाज में लेकर आए हैं चूरचूर नान व अमृतसरी छोले: 8218584166































