
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 80
माइक्रोफाइनेंस कंपनी द्वारा शोषण के खिलाफ 20 को महापंचायत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गांव सपनावत में किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस दौरान माइक्रोफाइनेंस कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं का शोषण रोकने के लिए 20 अक्तूबर को सपनावत गांव में महापंचायत करने का निर्णय लिया गया। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ललित राणा ने बताया कि लंबा समय बीतने के बाद माइक्रोफाइनेंस कंपनी के जाल में फंसे परिवार के तीन सदस्यों द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में शासन-प्रशासन द्वारा आश्रित परिवार की कोई सुध नहीं ली गई है। इसके विरोध में 20 अक्टूबर को सपनावत में महापंचायत होगी। सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र सिसौदिया व संगठन के प्रवक्ता रामौतार सिसौदिया ने बताया कि पुलिस-प्रशासन कुंभकर्णी नींद में सो रहा है। इन्हें जगाने के लिए महापंचायत करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में ब्रह्म सिंह, रामअवतार, धर्मपाल, मनोज, वेदप्रकाश, महेश, विजयपाल, नरेश, जितेंद्र, अरुण, सभाजीत, हामिद, मुकेश, सलीम, राजेश, वीरेंद्र सुदर्शन मौजूद रहे।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457























