
👁 0 views Views
डीएम ने ग्राम पटना में किया धान की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने बुधवार को हापुड़ तहसील के ग्राम पटना में धान की क्रॉप कटिंग के प्रयोग का निरीक्षण किया। डीएम ने खेत की माप कराते हुए उपज को तुलवा कर भी देखा। जिसमें किसान राजीव कुमार के खेत में 15.140 किलोग्राम धान की उपज मिली।जिलाधिकारी ने लेखपालों को निर्देश दिए की सभी धान की क्रॉप कटिंग प्रयोग सीसीई एग्री ऐप से ऑनलाइन करें। इस मौके पर उप जिलाधिकारी शुभम श्रीवास्तव, तहसीलदार हापुड़ प्रवीण कुमार,सांख्यिकी अधिकारी नरेश कुमार, राजस्व निरीक्षक भूदेव शर्मा, लेखपाल गंगा प्रसाद पटेल व संबंधित किसान मौजूद रहे।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065






























