
हापुड़ के गोल मार्केट में अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी मशीन
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ के गोल मार्केट में हुए अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका परिषद हापुड़ की टीम ने बुधवार को अभियान चलाया और जेसीबी मशीन की मदद से अस्थायी अतिक्रमण को हटा दिया। इस दौरान व्यापारियों व नगर पालिका की टीम में कहासुनी भी हुई लेकिन अधिकारियों ने किसी की एक न सुनी और उन्होंने अतिक्रमण के खिलाफ अपनी कार्यवाही को लगातार जारी रखा। दो दिन पहले दी गई चेतावनी का भी अतिक्रमणकारियों पर कोई खास असर नजर नहीं आया। इसके बाद अधिकारियों को मजबूरन जेसीबी मशीन चलानी पड़ी।
राजस्व निरीक्षक सुनील सिंह बुधवार को जेसीबी मशीन, नगर पालिका की टीम और पुलिस के साथ गोल मार्केट पहुंचे और अतिक्रमण के खिलाफ जबर्दस्त अभियान चलाया अतिक्रमण करने वालों की अधिकारियों ने एक न सुनी और लगातार अपनी कार्रवाई को जारी रखा। इस दौरान अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। साथ ही अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी। आपको बता दें कि सोमवार को भी अधिकारियों ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया था और दुकानदारों को चेतावनी भी दी थी लेकिन अतिक्रमणकारियों ने किसी की ना सुनी और ऐसे में मजबूरन अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार को नगर पालिका की टीम को जेसीबी मशीन चलानी पड़ी।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457























