हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की पिलखुवा नगर पालिका परिषद में एक ठेकेदार द्वारा 26 लाख रुपए गबन करने का मामला सामना आया है। मामला लगभग एक महीने पुराना है। इस संबंध में पिलखुवा नगर पालिका अध्यक्ष गीता गोयल ने ठेकेदार द्वारा जमा की गई जमानत राशि को जब्त करने के आदेश दिए हैं।
कर्मचारियों की मिलीभगत का आरोप:
मोदीनगर की कार्यदायी संस्था के ठेकेदार पर आरोप है कि उसने पिलखुवा के मौहल्ला सद्दीकपुरा में सड़क बनाने के फर्जी दस्तावेज दिखाकर 26 लाख रुपए का गबन कर लिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब पालिकाध्यक्ष गीता गोयल मौकर पर निरीक्षण के लिए पहुंची। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद निर्माण विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से ही फर्जी दस्तावेज तैयार कर लाखों रुपए का गबन किया गया है।
सुनहरा मौका: अब आसान किश्तों पर पाएं HPDA Aprroved Flats और प्लॉटस, कॉल करें: 7906919171:























