रिटायर्ड दारोगा के घर से ढाई लाख की नकदी, बंदूक, लाखों के आभूषण चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा मीरपुर माजरा में चोरों ने रिटायर्ड दारोगा के घर को निशाना बनाया जहां से चोर अलमारी में रखी दो नाली बंदूक, ढाई लाख रुपये नगद, लाखों के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया और जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने के निर्देश दिए। चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
गांव निवासी वीरेंद्र सिंह रिटायर्ड दारोगा है जो कि 16 सितंबर को घर का ताला लगाकर अपनी पत्नी मुन्नी देवी के साथ घुटने का इलाज कराने के लिए दिल्ली के एम्स में गए थे। 20 सितंबर की शाम करीब 5:30 बजे जब वह वापस लौटे तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे के कुंदे कटे हुए हैं जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। जब भीतर दाखिल हुए तो देखा कि कमरों के कुंदे भी कटे हुए हैं। सामान यहां-वहां बिखरा था। उन्होंने देखा कि ढाई लाख की नकदी, लाखों के आभूषण, दो नली बंदूक गायब है जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर हाफिजपुर थाना प्रभारी आशीष पुंडीर मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। सोमवार को हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
आसान किश्तों पर लगवाएं सोलर पैनल, कम करें बिजली बिल : 9897985509, 9068802851

































