👁 0 views Views
खटीक समाज ने बाबा दुर्बलनाथ को याद किया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के खटीक समाज ने श्री श्री 1008 संत शिरोमणि बाबा श्री दुर्बलनाथ जी महाराज जी का 163 वां जन्मोत्सव मनाया और समाज के लिए उनके द्वारा किए गए सेवा कार्यों को याद किया। कार्यक्रम में उपस्थित समाज के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।भाजपा के जिला महासचिव मोहन सिंह ने संत शिरोमणि के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और कहा कि सभी उनके आदर्शो का अनुसरण करना चाहिए।अन्य लोगो ने अपने विचार व्यक्त किए।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288

































