हर विद्यालय में शिक्षकों के लिए अलग से हो शौचालय
हापुड़, वि.(ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों ने स्टॉफ के लिए अलग शौचालय और विद्यालय के लिए अलग सफाई कर्मी की मांग को लेकर ‘मिशन सेहत’ चलाया गया है। इस मिशन में सम्पूर्ण प्रदेश के लगभग सभी जनपदों से 1000 से अधिक शिक्षक जुड़ चुके हैं, जो मिशन में प्रतिभाग कर रहे हैं। इस मिशन के अंतर्गत सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर #हैशटैग अभियान चलाकर मुख्यमंत्री का ध्यान इस समस्या की तरफ आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में एक बार फिर रविवार 22 सितम्बर-2024 को भी 1000 से अधिक शिक्षकों ने X पर हैशटैग अभियान चलाकर मुख्यमंत्री से अपील की है। शिक्षकों का कहना है, कि मुख्यमंत्री ने विद्यालयों में आधारभूत संरचना में बदलाव हेतु कायाकल्प के अंतर्गत बहुत सराहनीय कार्य कराया है, यदि विद्यालय में स्टॉफ के लिए अलग शौचालय और एक सफाईकर्मी कम चौकीदार की नियुक्ति कर दी जाए तो विद्यालय की स्वच्छता एवम सुरक्षा का बिंदु भी संतृप्त हो जायेगा।
स्टॉफ के लिए अलग शौचालय और एक सफाईकर्मी कम चौकीदार की नियुक्ति की मांग को बल देने के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार के अभियान का आयोजन किया जाता रहेगा तथा बीएसए व अन्य सम्बन्धित अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी प्रेषित किया जाएगा l
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
























