पिलखुवा: मकान से सिलाई मशीन व दस हजार की नकदी चोरी का आरोप
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा वाले क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में रहने वाली एक महिला ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसके मकान से चोर सिलाई मशीन, दस हजार की नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़िता ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
मीणा पत्नी दिनेश तोमर ने बताया कि मामला बुधवार की रात करीब 9:00 बजे के आसपास का है। जब वह अपने बच्चों के साथ मकान के निचले हिस्से में थी। तभी संदिग्ध आया और मकान से सिलाई की मशीन और दस हजार की नकदी चोरी कर फरार हो गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई जिसके बाद उन्होंने चोर को पकड़ लिया लेकिन वह धक्का मार कर मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर























