जिला विद्यालय निरीक्षक के विरुद्ध शिक्षक चलाएंगे आंदोलन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट जनपद हापुड़ ने रविवार को श्री शांति स्वरुप कृषि इंटर कालेज हापुड़ में सम्पन्न हुई शिक्षकों की एक सभा में जिला विद्यालय निरीक्षक हापुड़ दफ्तर में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार के विरोध में आंदोलन छिड़ने का निर्णय लिया। सभा की अध्यक्षा प्रधानाचार्य प्रभु दयाल जंयत ने की तथा संचालन संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर यादव व जिला मंत्री मदन लाल संयुक्त रुप से किया। शिक्षकों की सभा में संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष डा. उमेश चंद त्यागी ने सम्बोधित करते हुए इस बात पर नाराजगी जाहिर की प्रदेश सरकार शिक्षकों की मांगों की उपेक्षा कर रही है और सेवा शर्तों पर कुठारा घात कर शिक्षकों का उत्पीड़न व शोषण करने पर उतारु है। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक हापुड़ के कार्यालय में कथित रुप से व्याप्त भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। जिस कारण शिक्षकों को न्याय नहीं मिल रहा है। बैठक में सर्व सम्मति से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया। आंदोलन की तिथि एक सप्ताह बाद घोषित की जाएगी। बैठक को प्राचार्य राजेश यादव, प्रभु दयाल जंयत, कुलदीप कुमार गर्ग, करन सिंह, कर्मवीर सिंह, प्रेम पाल सिंह आदि ने भी सम्बोधित किया।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457


























