किसान के जहर खाने के बाद पांच घंटे में जमीन से कब्जा हटवाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव छतनोरा में एक किसान पिछले नौ महीने से परेशान था। सरकारी तालाब की जमीन पर कब्जा होने की वजह से उसके खेतों में पानी भर रहा था जिसके बाद उसने अधिकारियों से मामले में कार्रवाई की मांग की थी लेकिन किसी भी अधिकारी ने कार्रवाई नहीं की। ऐसे में परेशान होकर किसान ने जहर खाकर अपनी जान देने का प्रयास किया। जहर खाने के बाद किसान ने अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। इसके बाद उनके हाथ पैर फूल गए जो काम नौ महीने में नहीं हो सका वह अधिकारियों ने पांच घंटे में कर दिखाया और जमीन से अवैध कब्जा हटवाया। फिलहाल किसान मेरठ के अस्पताल में भर्ती है।
बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छतनौरा के मोनू उर्फ मोहित की 5 बीघा जमीन सरकारी तालाब की 380 वर्ग मीटर जमीन से सटी है। तालाब की जमीन पर कब्जा होने से गांव का गंदा पानी मोहित के खेतों में भर जाता है जिससे उसकी फसल खराब हो रही थी। वह पिछले 9 महीने से अधिकारियों के चक्कर लगा रहा था लेकिन किसी ने भी उसकी समस्या का समाधान नहीं किया। ऐसे में परेशान होकर उसने जहर खा लिया। इसके बाद अधिकारियों ने गांव पहुंच कर तुरंत जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। सोमवार की देर रात राजस्व विभाग की टीम ने कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ बुलडोजर से कब्जा हटवाया और किसान की जमीन की मेंढ बंदी भी कराई।
सब्सिडी के साथ लगवाएं सोलर पैनल: 9897985509, 9068802851



























