11सितम्बर से घर-घर चलेगा भाजपा का सदस्यता अभियान
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के भाजपा जिला कार्यालय पर मंगलवार को सदस्यता अभियान को गति देने के लिए एक बैठक हुई। भाजपा सदस्यता जिला समन्वयक अजय शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ताओं की एक बैठक में बताया कि 11 से 17 सितंबर तक विशेष रूप से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।अभियान के तहत घर-घर जाकर दुकान- दुकान जाकर लोगों को सदस्यता कराई जाएगी। जिला अध्यक्ष नरेश तोमर ने कहा कि हापुड़ जिले के सभी कार्यकर्ता सदस्यता में लगे हुए हैं और प्रतिदिन सदस्यता का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रफुल्ल सारस्वत, मोहन सिंह, दिनेश त्यागी, अमित चौधरी नीलम सिंह अनिरुद्ध कस्तला आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457




















