हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अली नगर में कुछ आरोपियों ने एक युवक पर तमंचे की बट से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला अलीनगर के इनाम ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 9:30 बजे वह मोहल्ले में खड़ा था। तभी मोहल्ले के कुछ युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज कर दिया। पीड़ित के साथ अभद्रता की, विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया और उसके सिर पर तमंचे की बट से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168



























