चौधरी ताराचंद इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति भंग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चौधरी ताराचंद इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति भंग हो गई है। अब तीन महीने के भीतर चुनाव कराए जाएंगे। संयुक्त शिक्षा निदेशालय प्रथम मंडल ने डीआईओएस को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
प्रबंध समिति के अध्यक्ष रहे नरेंद्र कुमार त्यागी की असमय मृत्यु के पश्चात प्रबंधक राज्यपाल त्यागी ने प्रधान पद पर उपाध्यक्ष रहे रुद्राक्ष मुनि त्यागी को अध्यक्ष घोषित कर दिया था जिसकी शिकायत डीआईओएस एवं संयुक्त शिक्षा निदेशक मेरठ से की गई थी। डीआईओएस ने प्रबंधक समिति को भंग करते हुए चुनाव कराने की आदेश पारित किए थे। साथ ही एसएसवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय कुमार गर्ग को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया था।
आदेश के खिलाफ प्रबंधक राजपाल त्यागी द्वारा उच्च न्यायालय में अपील की गई। उच्च न्यायालय द्वारा डीआईओएस के आदेशों पर स्थगन आदेश जारी करते हुए संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रथम मंडल मेरठ की मंडलीय समिति को निर्देशित किया गया था। दोनों पक्षों की सुनवाई करते हुए अंतिम आदेश पारित करें। इसके बाद दोनों पक्षों से मंडलीय समिति मेरठ ने लिखित अभिकथन सहित कई बार सुनवाई करते हुए अंतिम आदेश पारित किया है। हालांकि मामले में रुद्राक्ष त्यागी का कहना है कि वह आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय का रुख करेंगे।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























