हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव शाहपुर जट्ट के एक युवक से साइबर ठगों ने 1.06 लाख रुपए ठग लिए। पुलिस अधीक्षक हापुड़ के आदेश पर थाना साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की जानकारी हासिल करने में जुटी है।
गांव शाहपुर जट्ट निवासी आदेश ने बताया कि 11 अगस्त को बाबूगढ़ छावनी स्थित मुख्य चौराहे पर लगे एचडीएफसी बैंक के एटीएम से रुपए निकालने के लिए गया था। रुपए निकालते वक्त उसका डेबिट कार्ड एटीएम में ही फंस गया। डेबिट कार्ड न निकलने पर पीड़ित ने वहां लिखे ग्राहक सेवा केंद्र नंबर पर कॉल किया। इसके बाद ठगों ने उसके बैंक खाते से 1.06 लाख रुपए निकाल लिए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























