पुलिस ने यात्री को लौटाया खोया बैग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर हाईवे पर तैनात गाड़ी संख्या-7 में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी ने एक यात्री को उसका खोया हुआ बैग लौटा दिया। इस दौरान उसकी खुशी का ठिकाना ना रहा। इस अवसर पर उसने हापुड़ पुलिस की जमकर तारीफ की।
शुक्रवार को करण निवासी गुड़गांव रोडवेज बस में सवार होकर पिलखुवा आए थे। इसी बीच उनका बैग बस में रह गया जिसके बाद उन्होंने पुलिस से बस को खोजने की सहायता मांगी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी पॉइंट्स को एक्टिव किया और गढ़मुक्तेश्वर हाईवे पर गाड़ी संख्या 7 में मौजूद पुलिस स्टाफ ने बस को खोज निकाला। इसके बाद यात्री को सूचित किया जिसके बाद वह स्याना चापला चौकी पर पहुंचा जहां उसे उसका बैग मिला। बैग में रखे रुपए भी मिल गए। इस पर उसने पुलिस का आभार जताया।
ई-रिक्शा के लिए 35 हजार की डाउन पेमेंट पर मिल रहा निश्चित उपहार व 15 लाख का इंश्योरेंस: 79068674838
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























