महर्षि वाल्मीकि के मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग की
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ रेलवे स्टेशन पर रामायण रचयिता भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के मंदिर के जीर्णोद्धार के संबंध में वाल्मीकि समाज ने एक ज्ञापन हापुड़ के विधायक विजयपाल आढ़ती को दिया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को संबोधित ज्ञापन में मांग की कि हापुड़ रेलवे स्टेशन का सौंदर्यकरण कराया जा रहा है। ऐसे में रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के सामने महर्षि वाल्मीकि जी का प्राचीन मंदिर भी है। मंदिर की चार दिवारी कर उसका जीर्णोद्धार कराया जाए।
गुरुवार को वाल्मीकि समाज के लोग एकत्र हुए और वह ज्ञापन लेकर विधायक विजयपाल आढ़ती के पास पहुंचे। उन्होंने हापुड़ रेलवे स्टेशन के सामने स्थित महर्षि वाल्मीकि के मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग की। इसके लिए एक ज्ञापन उन्होंने विधायक विजयपाल आढ़ती को सौंपा।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























