शौचालय तोड़ने पर हंगामा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ के वार्ड-15 के मौहल्ला शम्भूपुरा में शौचालय को तोड़ने के लिए पहुंची। परिषद की टीम को नागरिकों व महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा जिस कारण टीम बैरंग लौट गई।
मौहल्ला शम्भूपुरा में सार्वजनिक शौचालय बना हुआ है जिसे कई वर्ष पहले बनाया गया। गुरुवार को परिषद की टीम शौचालय को तोड़ने पहुंची तो महिलाएं व पुरुष विरोध पर उतर आए। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार लोगों को यह कह कर समझाते रहे कि परिषद 18 सीट वाला बढ़िया शौचालय बना कर देगी। फिर भी नागरिक विरोध करते रहे। नागरिकों का कहना था कि परिषद शौचालय तोड़कर दुकानें बनाएगी। शौचालय खत्म होने पर बहन-बेटियां कहा जाएंगी। शम्भूपुरा में करीब 20-25 परिवार सार्वजनिक शौचालय का इस्तेमाल करते है।
बता दें कि परिषद की 20 जुलाई-2024 को चेयरमैन पुष्पा देवी की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक सम्पन्न हुई थी जिसके प्रस्ताव संख्या-97 (71) में स्पष्ट अंकित है कि शम्भूपुरा में शौचालय की जगह दुकानों का निर्माण। यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हो गया था। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि शौचालय को तोड़ा गया तो वे आंदोलन चलाएंगे।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























