पंजाबी सभा समिति ने किया हापुड श्मशान घाट का जीर्णोद्धार
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित श्मशान घाट[मोक्षधाम] जहां मानव शवों का अंतिम संस्कार किया जाता है। वहां के टीन शैडो की हालत इतनी जर्जर अवस्था में थी कि यदि संस्कार के समय बरसात आ जाए तो चिता पूरी तरह से भीग जाती थी जिससे बड़ी परेशानी हो जाती थी। पंजाबी सभा समिति द्वारा गली हुई टीनो को हटाकर नई टीनो को लगवा दिया गया है साथ ही गले हुए पतनाले को भी बदलवा दिया गया है | पंजाबी सभा समिति के अध्यक्ष संजय डावर ने बताया कि मोक्षधाम पर बनी हुई दोनों क्यारियों को मालियों द्वारा कटिंग करवा दी गई है व पूरे मोक्षधाम की सफाई करके कूड़ा करकट ट्रॉली में भरकर बाहर फैंकवा दिया गया है।भविष्य में भी पंजाबी सभा समिति समय-समय पर अन्य स्थानों पर सामाजिक कार्य करती रहेगी
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586




























