हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव सादिकपुर के स्नातक के छात्र से सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर साढे तीन लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपियों से जब रुपए मांगे तो उन्होंने हत्या की धमकी दी। घटना के चलते छात्रा के पिता की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। मामले में हापुड़ के पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
गांव सादिकपुर निवासी गौरव कश्यप ने बताया कि वह स्नातक का छात्र है जो कि सरकारी नौकरी का प्रयास कर रहा है। वह हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित भगवान नगर स्थित आर के कोचिंग सेंटर में पढ़ने आता था जहां उसकी मुलाकात मीरपुर कलां के राजकुमार, संतराम, सतीश उर्फ भोलू, चंचल और अमित से हुई। सभी ने उसे सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया और इसके बदले पांच लाख रुपए ऐंठ लिए। जब सरकारी नौकरी नहीं लगी तो पीड़ित ने रुपए वापस मांगे लेकिन आरोपी ने देने से इनकार कर दिया। उसके पश्चात जयप्रकाश की 30 जनवरी 2021 को दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। न्याय के लिए पीड़ित ने एसपी से शिकायत की। एसपी ज्ञानंज्य सिंह के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























