हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव होशियारपुर गढ़ी निवासी प्रमोद ने बताया कि पड़ोस के गांव भडंगपुर निवासी अमित और रिंकू ने उससे सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपए हड़प लिए और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। इसके बाद पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा जिसके बाद एसपी के आदेश पर पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
आरोप है कि अमित और रिंकू ने पीड़ित से दो लाख वेयरहाउस व सरकारी अस्पताल स्याना में जनरेटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर लिए थे। उसके बदले में उसे एक खाली चेक दिया था।आरोपियों ने झांसा दिया कि वह उसकी नौकरी लगवा देंगे। दो वर्ष तक नौकरी नहीं लगी। रुपए वापस मांगने पर आरोपी टरकाने लगे। इसके बाद बैंक में चेक डाला तो वह बाउंस हो गया इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित को कई प्रकार के फर्जी नियुक्ति पत्र दिए। जब वह सरकार अस्पताल पहुंचा तो नियुक्ति पत्र फर्जी मिले। इसके बाद उसने मामले में हापुड़ के पुलिस पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























