👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने संबंधित सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में विभिन्न संगठनों ने 21 अगस्त यानी बुधवार को भारत बंद का ऐलान किया है। भारत बंद का बहुजन समाज पार्टी ने भी समर्थन किया है। भारत बंद के आह्वान को देखते हुए जनपद हापुड़ में पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर है। हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस बल लगाया गया है, तैयारी की गई है। जनपद हापुड़ को जोन में बांटा गया है। सभी से अपील की गई है कि वह शांतिपूर्वक अपनी मांगों को रखें।
हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























