हापुड़ कलैक्ट्रेट पर सपाइयों ने दिया धरना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): स्कूल में बच्चों को तिलक लगाने का विरोध करने वालों के विरुद्ध पुलिस रिपोर्ट दर्ज होने पर मंगलवार को सपाइयों ने कलैक्ट्रेट पर धरना दिया और दर्ज रिपोर्ट वापिस लेने की मांग की।
यह था मामलाः
शासनादेश के अनुसार एक जुलाई को विद्यालय खुलने पर बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया जिसका दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध किया था। यह मामला हापुड़ के पीरबाहुद्दीन मौहल्ले की एक प्राइमरी पाठशाला का है।
दर्ज हुआ मुकद्दमाः
पाठशाला के प्रधानाचार्य शरद गोयल ने सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकद्दमा हापुड़ कोतवाली में दर्ज करा दिया। रिपोर्ट में सपा के वसीम मेवाती व कमाल मंसूरी को नामजद किया गया।
कलैक्ट्रेट पर धरनाः
सपा के जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर की अगुवाई में इकबाल कुरैशी, शशी यादव, अख्तर मलिक, श्याम सुंदर भुर्जी, संजय गहलौत सहित सैकड़ों सपाई मंगलवार को कलैक्ट्रेट पहुंचे और धरना दिया। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज रिपोर्ट वापिस लेने की मांग की।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























