हापुड़ में कूड़े के ढेर दे रहे है बीमारी को न्यौता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ सीमा क्षेत्र में जगह-जगह लगे कूड़े व गंदगी के अम्बार परिषद के स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को उजागर कर रहे है। भीषण गर्मी व बरसात के मौसम में गंदगी व कूड़े के ढेर संक्रामक रोगों को न्यौता दे रहे है। हापुड़ में बढ़ रहे वायरल मरीजों की संख्या के लिए गंदगी ही जिम्मेवार है। सफाई कर्मचारी कई-कई दिन तक मौहल्लों में नहीं पहुंच रहे है। हापुड़ नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर गत दिनों परिषद की बोर्ड बैठक मे जोरदार हंगामा हो चुका है। नगर में गंदगी के ढेर की ये तस्वीरें नगर पालिका की लापरवाही की पोल खोल रही है।
नगर पालिका परिषद हापुड़ पर संविदा सफाई कर्मचारियों की पूरी फौज है तथा आधुनिक संसाधनों की भरमार है। सफाई कर्मचारियों की फौज द्वारा नगर की दिनरात सफाई का दावा किया जाता है औऱ सफाई के नाम पर करीब करोड़ों रुपए की भुगतान भी किया जा रहा है और फिर सफाई शून्य समान है। हापुड़ की पिछड़ी बस्तियों का तो और भी बुरा हाल है।
हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























