हापुड़ के फ्लाईओवर पर चाईनीज़ मांझे की चपेट में आने से दो हुए घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में अधिकारी छापेमारी करते रहे लेकिन प्रशासन की नाक के नीचे ही अवैध रूप से चाइनीस मांझा बिकता रहा। इस चाइनीस मांझे का सर्वाधिक इस्तेमाल हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित फ्लाईओवर के आसपास हुआ जहां से गुजरने वाले दो बाइक सवार इसकी चपेट में आ गए। एक की तो गर्दन कट गई जबकि एक की उंगली को इस चाइनीस मांझे ने काट दिया। चाइनीस मांझे की बिक्री पर सख्ती न होने के कारण नाराजगी जाहिर की है।
हापुड़ मिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुंजन शर्मा के पति वतन शर्मा निवासी मोहल्ला अर्जुन नगर बाइक पर सवार होकर रक्षाबंधन के पर्व पर बाबूगढ़ में अपनी बहन के यहां राखी बंधवाने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह गढ़ रोड पर स्थित फ्लाईओवर पर पहुंचे तो चाइनीस मांझे की चपेट में आने से उनकी गर्दन कट गई। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान वतन शर्मा की गर्दन में सात टांके आए हैं। फिलहाल वह स्वस्थ हैं।
वहीं जगत सिंह निवासी गांव सैदापुर सोमवार की शाम करीब 6:15 बजे बाइक पर सवार होकर हापुड़ आ रहे थे। जैसे ही वह गढ़ फ्लाईओवर पर पहुंचे तो चाईनीज़ मांझे की चपेट में आकर वह बुरी तरह घायल हो गए जिन्होंने अपने हाथ से मांझे को हटाया तो उनकी उंगली कट गई।
हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























