👁 0 views Views
तमंचा अंटी में दबाकर अपराध करने निकला बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के थाना धौलाना पुलिस ने एक ऐसे बदमाश को पकड़ा जो तमंचा लेकर किसी आपराधिक घटना को कारित करने की फिराक में घूम रहा था।पुलिस ने बदमाश के कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किया है।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है जिसके विरूद्ध जनपद हापुड़, गाजियाबाद व गौतमबुद्धनगर में हत्या का प्रयास, गौकशी व आर्म्स एक्ट आदि के करीब एक दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।आरोपी जनपद गाजियाबाद के थाना मसूरी के गांव नाहल का खालिद है।पुलिस ने बदमाश को जेल भेज दिया है।
साइलेंट जनरेटर खरीदने के लिए कॉल करें: 8171900005
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























