हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा पर एक कार के चालक ने दूसरी कार में टक्कर मार दी। इस दौरान दूसरी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पीड़ित का आरोप है कि पीछे से आई गाड़ी के चालक ने उसके साथ अभद्रता कर हत्या की धमकी दी।
हापुड़ निवासी ठाकुर दीपक सिंह चौहान ने बताया कि उसके बच्चे गाजियाबाद में पढ़ाई करते हैं। ऐसे में कार से प्रतिदिन दोनों बच्चे आते-जाते हैं। 14 अगस्त को गाड़ी छिजारसी टोल प्लाजा पर पहुंची तो पीछे से आई गाड़ी ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























