भवन बचाओ संघर्ष समिति संबंध प्रकरण में भवन स्वामियों के साथ सहमति के प्रयास
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्राधिकरण की आनन्द विहार आवासीय योजना हेतु भूमि के अर्जन उपरान्त वर्ष 2008-09 में विकास कार्य प्रारम्भ कराये गये थे, परन्तु योजना में हापुड़-दिल्ली मुख्य मार्ग पर अर्जन से पूर्व के बने भवनों के स्वामियों के साथ सहमति न बन पाने के कारण प्रभावित भूमि पर विकास कार्यों में गतिरोध बना हुआ था, जिस कारण योजना अभी तक पूर्ण रूप से विकसित नहीं हो सकी है। इस गतिरोध को दूर करने के लिये विगत समय में विभिन्न स्तरों पर प्रयास किये गये।
भवन स्वामियों द्वारा भवन बचाओ संघर्ष समिति का गठन कर प्रभावित भूमि को अर्जन मुक्त किये जाने की मांग शासन स्तर पर, प्राधिकरण की बोर्ड बैठकों के दौरान अध्यक्ष / मण्डलायुक्त के समक्ष तथा कतिपय अवसरों पर प्राधिकरण स्तर पर भी लगातार की जाती रही है।
प्राधिकरण की विभिन्न बोर्ड बैठकों में लिये गये निर्णयों एवं शासन द्वारा प्रदान किये गये निर्देशों के आलोक में प्रकरण के निस्तारण हेतु भवन बचाओ संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों एवं प्राधिकरण के अधिकारियों के मध्य लगातार बैठकों का दौर काफी समय से चल रहा था, परन्तु प्रकरण का कोई सर्वमान्य समाधान अभी तक नहीं निकल सका था।
दिनांक 16/08/2024 एवं 17/08/2028 को डा० नितिन गौड़, उपाध्यक्ष, हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण एवं भवन बचाओ संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों के साथ पुनः बैठकें आयोजित हुईं, जिनमें उ० प्र० शासन द्वारा प्रदान किये गये निर्देशों एवं प्राधिकरण बोर्ड द्वारा लिये गये निर्णयों के अनुसार शीघ्र प्रकरण का सर्वमान्य समाधान निकालने पर सहमति बनी।
उपाध्यक्ष द्वारा समिति के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया गया है कि भवन बचाओ सघर्ष समिति की मांगों पर शासन द्वारा प्रदान किये गये निर्देशों एवं प्राधिकरण बोर्ड द्वारा लिये गये निर्णयों के अनुरूप कार्यवाही करते हुए शीघ्र सर्वमान्य समाधान निकाल लिया जायेगा।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























