सितंबर में होने वाले सैनी प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर बैठक एवं संगठन विस्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सैनी महासभा उत्तर प्रदेश की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को ग्राम सिमरौली में जिला अध्यक्ष शिवकुमार सैनी के कार्यालय पर सम्पन्न हुई। इस अवसर पर सैनी महासभा के समस्त पदाधिकारीगणों ने दिनांक 29 सितम्बर 2024 प्रदेश स्तरीय सैनी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हापुड़ में कराने का निर्णय लिया गया है जिसमें प्रदेश में सैनी समाज के समस्त उत्तीर्ण प्रथम श्रेणी से कक्षा-10 से परास्नातक व अन्य कोर्सो में उत्तीर्ण तथा सरकारी नौकरी , खेल, डॉक्टर ,टीचर आदि सभी को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सम्मानित किया जायेगा।
इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राकेश सैनी ने संगठन का विस्तार किया जिसमें यतेन्द्र पाल सैनी को जिला संरक्षक, मूलचंद सैनी टेंट वालो को जिला उपाध्यक्ष, सुनील कुमार सैनी को सगठन सचिव, राजीव कुमार सैनी व सत्येन्द्र सैनी को कार्यकारणी सदस्य बनाया गया।
जिला मीडिया प्रभारी सागर मुरलीवाल ने कहा कि समाज के सभी युवा छात्र -छात्रों को अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए आगे आना होगा तथा सैनी महासभा समस्त छात्र छात्राओं का इस और भी बल देगी की कोई भी बच्चा अपनी प्रतिभा से वंचित ना रहे तथा समय-समय पर संस्था समाज के लिए आगे बढ़कर कार्य करेगी तथा गांव गांव शहर शहर पूरे प्रदेश में घर घर तक लोगो को सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक व अन्य सामाजिक जानकारियो से जागरुक किया जायेगा।
इस अवसर पर राकेश सैनी प्रदेश अध्यक्ष, मंडल उपाध्यक्ष पोषण लाल सैनी , अध्यक्ष शिव कुमार सैनी ,जिला मिडिया प्रभारी सागर मुरलीवाल, जिला महासचिव मुकेश कुमार सैनी, जिला सचिव कौशल सैनी, जिला कोषाध्यक्ष अमित सैनी, विधानसभा उपाध्यक्ष मुकेश सैनी, डॉ0 प्रभात सैनी आदि उपस्थित रहे।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























