खुलेआम हो रही अवैध वसूली
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में वरिष्ठ अधिकारियों की सख्ती और चेतावनी के बावजूद भी खुलेआम अवैध उगाही हो रही है। हापुड़ पुलिस लिखी बैरिकेडिंग लगाकर खुलेआम वाहनों से वसूली हो रही है जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हाल ही में वायरल हो रही वीडियो गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के पलवाड़ा चेकपोस्ट की बताई जा रही है जहां हाईवे पर बैरिकेडिंग लगाकर बसों को रोका जा रहा है और खुलेआम रिश्वत ली जा रही है। पुलिस की बैरिकेडिंग के आसपास पुलिसकर्मी भी मौजूद है। उनकी शह पर ही इस तरह की अवैध वसूली हो रही है। यह वीडियो वायरल होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने मामले में नाराजगी जाहिर की है। पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े किए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रूट डायवर्ट किया गया है लेकिन डायवर्जन के नाम पर राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर खड़े होकर अवैध रूप से वसूली की जा रही है। पुलिसकर्मी की भूमिका सवालों के घेरे में है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























