हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की एलएन रोड पर ग्रिल व रेलिंग बनाने का कार्य करने वाले कारीगर 22 वर्षीय विनय कुमार पुत्र जय भगवान शनिवार को हाई टेंशन तार की चपेट में आकर झुलस गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतक शाम के समय अपनी दुकान पर ग्रिल तैयार कर रहा था। इसी दौरान लोहे की एक पत्ती उठाई और उसको एक किनारे की ओर रखने लगा। तभी ग्रिल की पट्टी ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आ गई। इस दौरान विनय बिजली की चपेट में आ गया और वह झुलस गया जिसे आसपास के दुकानदार अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























