हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ एंटी करप्शन टीम ने गढ़ तहसील में तैनात लेखपाल विपिन धामा को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा है। इसके बाद टीम ने आरोपी के खिलाफ गढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया और उसे अपने साथ ले गई। रविवार आज आरोपी को मेरठ एंटी करप्शन न्यायालय में पेश किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि लेखपाल विपिन धामा की छवि शुरू से ही भ्रष्टाचारियों की रही है जो कि किसान से 90 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। 50 हजार की रिश्वत लेते उसे रंगे हाथों दबोच लिया जिससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। वहीं आरोपी की संपत्ति की भी जांच हो रही है। रात भर रिश्वतखोर लेखपाल हिरासत में बेचैन रहा।
मांग रहा था 90 हजार की रिश्वत:
आरोप है कि रिश्वतखोर भ्रष्टाचारी लेखपाल विपिन धामा दाखिल खारिज कराने के नाम पर एक किसान से 90 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। इसके बाद 15 अगस्त को 50 हजार रुपए में बात तय हुई। आरोपी के अत्याचार से तंग आकर किसान एंटी करप्शन टीम मेरठ के पास पहुंचा तो मेरठ विजिलेंस के डिप्टी एसपी दीपक त्यागी ने निरीक्षक नीरज शर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन किया। 10 सदस्यीय टीम शनिवार को गढ़ तहसील मुख्यालय पहुंची जहां उन्होंने किसान ओमवीर सिंह से 50 हजार की रिश्वत लेते आरोपी लेखपाल को धर दबोचा।
झटपटा रहा आरोपी:
सूत्रों ने बताया कि आरोपी लेखपाल ने टीम का विरोध किया। वह झटपटाने लगा और भागने का प्रयास भी किया। हालांकि टीम ने उसे पकड़ लिया और गढ़ कोतवाली ले आई जहां उसके परिजन भी पहुंच गए। आरोपी लेखपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। रात भर हिरासत में आरोपी झटपटाता रहा।
पहले आरके बाबू हुए थे गिरफ्तार:
बताते चलें कि विपिन धामा बागपत के खाकड़ी का रहने वाला है जो गढ़मुक्तेश्वर में कोतवाली के सामने स्थित रिफ्यूजी कॉलोनी में परिवार के साथ किराए पर रहता है। 2016 में विपिन का चयन हुआ था। गढ़ तहसील में तीन वर्ष पहले आर के बाबू को एंटी करप्शन की टीम ने 15 हजार के रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा था।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























