हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र के एनएच-9 पर हापुड़ से दिल्ली की ओर जा रहे मैनुद्दीन की कार बृहस्पतिवार की रात करीब सवा 12 बजे फ्लाईओवर के ऊपर खराब हो गई। इस दौरान कार चालक ने एक ऑटो चालक को मदद के लिए रोका। तभी पीछे से आए ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। मौके से ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सड़क हादसे में कार मालिक मैनुद्दीन, पत्नी आलिया और बेटा मीराव घायल हो गए जबकि 35 वर्षीय ऑटो चालक नरेंद्र कुमार की मौके पर मौत हो गई।
आपको बता दें कि एडीसीपी यातायात पीयूष सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल की जांच की तो पता चला कि हापुड़ के हाफिजपुर के अब्दुल्लापुर मोड़ी के रहने वाले मैनुद्दीन अपनी पत्नी व बेटे के साथ दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार एनएच-9 पर हाईवे पर पहुंचे तो अचानक फ्लाईओवर के ऊपर खराब हो गई। कार सवार चालक ने गाड़ी को साइड लगाकर ऑटो चालक को मदद के लिए रोका। इस दौरान पीछे से आए ट्रक ने ऑटो व कार में टक्कर मार दी। कार स्वर मैनुद्दीन उनकी पत्नी व बेटे को पिलखुवा के एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जबकि अमरोहा के रजबपुर के गांव दहरा घनश्याम के रहने वाले नरेंद्र कुमार यादव की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नरेंद्र अपने परिवार में अकेला कमाने वाला था। नरेंद्र के चार बच्चे हैं। मामले में नरेंद्र के पिता सुखराम ने थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























