हापुड़ में लगे यूनीपोलो से जान को खतरा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के रेलवे रोड पर स्थित डिवाइडर पर लगे विज्ञापन पट हादसे को खुला न्यौता दे रहे है और पुलिस व प्रशासन तथा नगर पालिका के अफसर इस ओर से आंखे मूंदे है।
नगर पालिका परिषद हापुड़ ने कमाई के लालच में हापुड़ की सीमा के अंतर्गत किसी को विज्ञापन पट लगाने का ठेका दिया हुआ है, परंतु ठेकेदार मानकों के विपरीत जगह-जगह विज्ञापन पट ठोक रहा है। हापुड़ के रेलवे रोड पर तो और भी बुरा हाल है, जहां एक सीमा से अधिक विज्ञापन पट लगाए गए है और यातायात में अवरोध खड़ा हो रहा है।
हापुड़ के रेलवे रोड पर बने डिवाइडर के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है औऱ जगह-जगह उच्च क्षमता वाले ट्रांसफार्मर स्थापित है, परंतु ठेकेदार ने डिवाइडर को काटकर यूनिपोल खड़े कर दिए है। यदि किसी दिन हाईटेंशन लाइन का कोई तार टूट कर यूनिपोल पर गिर जाए अथवा ट्रांसफार्मर में आग लग जाए तो कोई भी ताकत खतरनाक हादसे को बचा नहीं सकती।
यूनीपोल पर विज्ञापन बदलने के लिए कई-कई नौजवान ऊपर चढ़ते है किसी वजह से नौजवान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया तो उसका जिम्मेदार कौन होगा।
नागरिकों की मांग है कि रेलवे रोड, फ्रीगंज रोड, मेरठ बुलंदशहर मार्ग तथा दिल्ली-गढ़ रोड पर मानक के विपरीत लगे यूनीपोल को तुरंत हटाया जाए ताकि भविष्य में सम्भावित खतरे को टाला जा सके। दिल्ली रोड पर सरकारी विद्युत के पोल भी विज्ञापन में इस्तेमाल किए जा रहे है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























