हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने की मांग पूरी न होने पर कोरी समाज के लोगों में बेहद गुस्सा है जो कि सोमवार को हापुड़ कलेक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरने का बिगुल बजा दिया। कोरी समाज के लोगों में शासन के प्रति बेहद नाराजगी है जिसका कहना है कि कोरी समाज के जाति प्रमाण पत्र आखिर क्यों नहीं बनाई जा रहे? जाति प्रमाण पत्र न बनने की वजह से कोरी समाज से जुड़े लोगों को सरकारी नौकरी पाने में काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोरी समाज के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया है तो वह अनिश्चितकालीन धरना जारी रखेंगे।
खाने की व्यवस्था के साथ डाला डेरा:
कोरी समाज के तत्वावधान में सोमवार को विशाल धरना प्रदर्शन का आगाज हुआ। बड़ी संख्या में कोरी समाज के लोग हापुड़ की कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन शुरू किया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की। कोरी समाज के लोग सब्जी, भट्टी, भगोने आदि लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं जिन्होंने अपना डेरा डाल लिया है। उनका कहना है कि वह दिन-रात यही डटे रहेंगे।
15 दिन पहले दिया था ज्ञापन:
जाति प्रमाण पत्र न बनने से खफा कोरी समाज के लोगों ने बताया कि उन्होंने 15 दिन पहले भी हापुड़ के प्रशासनिक अधिकारी को मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन दिया था और जाति प्रमाण पत्र बनाने की मांग की थी लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है जिसकी वजह से उनमें काफी ज्यादा नाराजगी है। कोरी समाज के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो वह लखनऊ विधानसभा का घेराव करेंगे और 75 जिलों के कोरी समाज के लोग एकत्र होकर लखनऊ पहुंचेंगे। फिलहाल बताया जा रहा है कि हापुड़ में भी 28 जिलों से कोरी समाज के लोग पहुंचेंगे और अनिश्चितकालीन धरने को मजबूत करेंगे।
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























