हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की सिकंदर गेट चौकी क्षेत्र में कमेला रोड पर रविवार की देर रात कार सवारों ने एक व्यक्ति को लाठी-डंडो व हॉकी से जमकर पीटा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मोती कॉलोनी निवासी रहीस कबाड़ी रविवार की रात मयूरी में सवार होकर कमेला रोड से अपने घर को जा रहा था। इसी बीच कार सवार कुछ लोगों ने उसे रास्ते में रोक लिया और लाठी-डंडों और हॉकी से जमकर पीटा जिससे वह घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























