सैनी समाज के भंडारे में नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मिनाक्षी रोड पर स्थित महामाई माता मंदिर पर रविवार को हापुड़ के सैनी समाज द्वारा एक भंडारे का आयोजन किया गया। सैनी समाज के लोगों ने इससे पूर्व महामाई माता मंदिर में पूजा अर्चना की और समाज की उन्नति के लिए कामना की। सैनी समाज द्वारा आयोजित भंडारे में बड़ी तादाद में समाज के लोगों, राहगीरों आदि ने प्रसाद ग्रहण कर भारतीय और सनातन संस्कृति की प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त की। हापुड़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक विजयपाल आढ़ती ने भंडारे में उपस्थित होकर नागरिकों को प्रसाद वितरित किया।
ऑफर: ई-रिक्शा मात्र 35 हजार की डाउन पेमेंट पर वह भी बिना किसी फाइल चार्ज के : 7906867483

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























