हापुड़, सत्य प्रकाश सीमन (ehapurnews.com): 8 नवंबर को EHapur News द्वारा एक खबर प्रकाशित की गई थी जिसमें आपको बताया गया कि किस तरह हापुड़ के गुप्ता परिवार के बाप-बेटे पर अपने साथियों संग करोड़ों रुपए हड़पने का आरोप है और गाजियाबाद में संबंधित मामला दर्ज है।
आज EHapur News आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर ये बाप बेटे हैं कौन?
दरअसल हापुड़ की पॉश कॉलोनी में से एक कॉलोनी में ये परिवार रहता है। गाजियाबाद पुलिस ने एक मामले में हापुड़ के अरुण कुमार गुप्ता (पुत्र महेश चंद) और उसके बेटे हिमांशु गुप्ता (पुत्र अरुण कुमार गुप्ता) समेत कुल आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानें क्या है पूरा मामला:
मामला गाजियाबाद के कविनगर थाने का है जहां इसी साल अक्टूबर में रघुवीर सिंह ने आठ आरोपियों के खिलाफ एक मामला दर्ज कराया। मामला कविनगर स्थित होली एंजल्स पब्लिक स्कूल समिति से जुड़ा है जहां पीड़ित रघुवीर सिंह ने खुद के साथ 8 करोड़ अड़तीस हजार रुपए की धोखाधड़ी का मामला समिति के पूर्व अध्यक्ष सिद्धार्थ जैन, पूर्व उपाध्यक्ष विपिन कुमार जैन, पूर्व प्रबंधक शानू जैन, पूर्व कार्यकारिणी सदस्य प्रद्युमन जैन, पूर्व उपप्रबंधक साक्षी जिंदल, विजय कुमार तथा हापुड़ निवासी पूर्व कोषाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता तथा पूर्व कार्यकारिणी सदस्य हिमांशु गुप्ता (बाप-बेटे) के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बता दें कि समिति की खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देकर करोड़ों रुपए ठगे गए।
किन-किन धाराओं में हुआ केस दर्ज:
गाजियाबाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 120-बी, 506, 471, 468, 467, 406 तथ 420 के तहत सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
CCTV कैमरे और GPS ट्रैकर लगवाने के लिए संपर्क करें: TRACKCOP: 8979003261, 8126293996:























