हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बीजेपी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र दंव सिंह शुक्रवार रात हापुड़ पहुंचे जिसके बाद उन्होंने शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। स्वतंत्र देव सिंह ने रेलवे रोड पर हवन कर कार्यालय का उद्घाटन किया। प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि बीजेपी की सभी सीटों पर जीत होगी। इसी के साथ वो बोले कि भाजपा के बढ़ते हुए जनाधार से विपक्षी दल बौखलाएं हुए हैं और वो जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नागरिकों के साथ जनसंपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। बता दें कि मेरठ से हापुड़ पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह का कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश मंत्री डां. चंद्रमोहन, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, विधायक विजयपाल आढ़ती, जिलाध्यक्ष उम्श राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष डां. विकास अग्रवाल समेत कई नेता मौजूद रहे।
Shashwat Fitness महिलाओं के लिए दे रहा खास ऑफर, कॉल करें: 9756765958:




































