हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के प्रीत विहार व आनंद विहार में बने 10 पार्कों का सौंदर्यकरण 90 लाख रुपए से किया जाएगा। इन दस पार्कों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए पुराने सामानों का भी इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही सभी टेंडरों में एक वर्ष के अनुरक्षण का कार्य भी सम्मिलित रहेगा।
आपको बता दें कि प्राधिकरण के सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि टेंडर निकाल दिए गए हैं। प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। 17.54 लाख रुपये से प्रीत विहार योजना द्वितीय के सात पार्क, 17.05 लाख रुपये से आनंद विहार आवासीय योजना व ट्रांसपोर्टर नगर योजना, प्रीत विहार आवासीय योजना प्रथम में पौधे रोपने, 15.71 लाख रुपये की लागत से आनंद विहार आवासीय योजना की निकट ग्राम सबली रोड में एच व जी-ब्लाक व पार्क तथा योजनाओं में विभिन्न स्थलों और पार्कों व खाली स्थलों में पौधे रोपने, 14.71 लाख रुपये से आनंद विहार आवासीय योजना के एल-ब्लॉक में निर्मित एलआईजी भवनों के मध्य स्थित पार्क की बाउंड्रीवाल व उद्यानीकरण, 10.03 लाख से टेक्सटाइल सेंटर योजना के एक पार्क में पौधरोपण, 7.70 लाख से ही टेक्सटाइल सेंटर योजना में मियावाकी पद्धति से गोपाला मैन्यूफेक्चर प्राइवेट लिमिटेड के सामने पार्क में पौधरोपण कराया जाएगा। वहीं, 7.49 लाख से प्रीत विहार आवासीय योजना द्वितीय के सिटी पार्क की देखरेख व अनुरक्षण के लिए दो वर्ष का टेंडर निकलेगा।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























