अटल गौरव पार्क में लगे टूटे कैमरों को सुरक्षा की जरूरत, झाड़ियां को जलाया, टूटी पड़ी हैं लाइटें
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष पुष्पा देवी, अध्यक्ष पति श्रीपाल सिंह रविवार को हापुड़ के अटल गौरव पार्क पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बड़े-बड़े दावे और वादे किए। शहर को सुंदर बनाने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा भी की लेकिन पार्क की हालत धीरे-धीरे दयनीय होती जा रही है। पार्क में बने शौचालय की दीवार पर तारेड आ रही है। शौचालय से काफी ज्यादा बदबू आ रही है। जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरे भी टूटे पड़े हैं जिसकी वजह से सुरक्षा की कड़ी कमजोर होती जा रही है। अचंभे की बात तो यह है कि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है लेकिन इस पार्क में ही पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली एक तस्वीर सामने आई है जिसे देख कर ऐसा लगता है कि यहां सूखी झाड़ियों को जलाया गया है। लोगों के टहलने के लिए बने ट्रैक की इंटरलॉकिंग टाइल्स भी जगह-जगह से धंस गई है। पार्क में लगी लाइटें भी टूटी पड़ी है। ऐसे में यहां आने वाले लोगों को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चेयरमैन पति श्रीपाल सिंह ने कहा कि शौचालय का ध्यान रखा जाएगा और शहर को सुंदर बनाया जाएगा।
हापुड़ शहर के बीच में बने अटल द्वारा पार्क में प्रतिदिन लोग बड़ी संख्या में पहुंचते हैं लेकिन जगह-जगह से ट्रैफिक धंसने लगा है। वहीं लोगों की सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे को खुद सुरक्षा की जरूरत है। अंधेरे में रोशनी के लिए लगाई गई लाइटें भी गायब है या टूटी पड़ी है। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द पार्क की मरम्मत कराई जाए और साफ-सफाई रखी जाए।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132

























