हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में शनिवार को आई तेज बारिश के कारण बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव फतेहपुर में एक पेड़ मुख्य मार्ग पर गिर गया जिसके चलते यातायात भी अवरुद्ध हो गया। सूचना मिलने पर फॉरेस्ट रेंजर हापुड़ मुकेश चंद्र कांडपाल मौके पर पहुंचे जिन्होंने पेड़ को साइड करा कर उसे कब्जे में लेने के आदेश दिए।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ के गांव फतेहपुर में बारिश के दौरान एक पेड़ मुख्य मार्ग पर गिर गया जिसकी वजह से रास्ता बंद हो गया। सूचना पर हापुड़ के फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्र कांडपाल मौके पर पहुंचे जिन्होंने टीम को पेड़ हटाकर कब्जे में लेने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ेः अवैध निर्माण से परेशानी ही परेशानी
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























