हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ डिपो के एआरएम रंजीत सिंह ने अनुपस्थित चल रहे 10 संविदा परिचालकों को नोटिस भेजा है। 30 जून से पूर्व कार्य पर नहीं आए तो उनकी सेवा को समाप्त करने की चेतावनी भी दी है। एआरएम रणजीत सिंह ने बताया कि पिछले काफी दिनों से 10 संविदा परिचालक विमलेश, पवन राठी, अवधेश, शिवचंद चौहान, सतीश कुमार, कृपेंद्र शंकर, जितेंद्र सिंह, इकबाल हुसैन, आशीष कुमार, वीरेंद्र सिंह बिना सूचना दिए अनुपस्थित चल रहे हैं। संपर्क करने पर भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उन्हें नोटिस जारी किया गया है। यदि तय समय सीमा के भीतर ड्यूटी ज्वाइन नहीं की तो सेवा को समाप्त कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ेः अवैध निर्माण से परेशानी ही परेशानी
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























