18 श्रद्धालुओं से भरा कैंटर पलटा, पांच गंभीर रूप से घायल
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-334 पर धनोरा कट के पास श्रद्धालुओं से भरा एक कैंटर पलट गया जिसके चलते नगरकोट से दर्शन कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं में से पांच गंभीर रूप से घायल हो गए और 13 मामूली रूप से चोटिल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से दो को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला शुक्रवार का है जब 18 श्रद्धालु केंटर में सवार होकर नगरकोट से दर्शन कर वापस बाबूगढ़ के लुखराणा गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह राष्ट्रीय राजमार्ग-334 पर धनोरा कट के पास पहुंचे तो चालक ने कैंटर से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद कैंटर पलट गया। सड़क हादसे के दौरान गंगे, नरेंद्र, मोहित, रूपा व सीमा गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से दो को मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। वहीं 13 श्रद्धालु चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि कैंटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़कर हाईवे से नीचे गिर गया और पलट गया। इस दौरान सूचना पर पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया।
ये भी पढ़ेः अवैध निर्माण से परेशानी ही परेशानी
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























