सीसीटीएनएस में हापुड़ दूसरे नम्बर पर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अपराधियों की धर पकड़ के लिए लागू की गई आधुनिक सीसीटीएनएस प्रणाली में जनपद हापुड़ ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है जबकि प्रथम स्थान पर गाजियाबाद, तीसरे स्थान पर बिजनौर रहा।
टाप-10 जनपद हापुड़- सीसीटीएनएस में गाजियाबाद कमिश्नरेट 99.84 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान, जबकि हापुड़ जनपद ने 95.59 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है। बिजनौर जनपद ने 95.38 प्रतिशत के साथ 3 स्थान, फतेहगढ़ ने 95.09 प्रतिशत के साथ 4 स्थान, जौनपुर 94396 प्रतिशत के साथ 5 स्थान, अमेठी ने 94.89 प्रतिशत के साथ 6 स्थान. गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट ने 94.66 प्रतिशत के साथ 7 स्थान, बाराबंकी ने 94.62 प्रतिशत के साथ 8 स्थान, खीरी ने 94.50 प्रतिशत के साथ 9 स्थानऔर मोहवा ने 94.49 प्रतिशत अंक के साथ दसवां स्थान प्राप्त किया।
क्या है सीसीटीएनएसः
सीसीटीएनएस का पूरा नाम क्राइम और क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क और सिस्टम है। सरकार के राष्ट्रीय ई-गवर्नेस योजना का सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट मिशन मोड प्रोजेक्ट (एमएमपी) है। सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट पुलिस की पूरी कार्यप्रणाली के आधुनिकीकरण की अवधारणा है जिसमें देशभर के पुलिस संगठन और इकाइयों को वास्तविक समय में अपराध और अपराधियों की जानकारी साझा कर जांच पड़ताल करने और अपराध रोकने में सहायक होगा।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा है कि सीसीटीएनएस कम्प्यूटरीकृत एक प्रणाली है जिसकी मदद से अपराधों को रोकने तथा अपराधियों की खोज में मदद मिलती है।
ये भी पढ़ेः अवैध निर्माण से परेशानी ही परेशानी
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132


























