हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लायंस क्लब हापुड़ द्वारा अपने आठवें स्थायी प्रोजेक्ट का आठवां लायंस प्याऊ का लोकार्पण गुरुवार को रेलवे पार्क फ्री गंज रोड में किया गया। लोकार्पण पूर्व नगर पालिका चेयरमैन के. के. मित्तल द्वारा किया गया। यह प्याऊ लायन सुरेंद्र गुप्ता की स्मृति में उनके पुत्र लायन ध्रुव गुप्ता (किरण प्लास्टिक) द्वारा लगवाया गया। इस मौके पर लायंस प्याऊ प्रोजेक्ट चेयरमैन अजय मित्तल द्वारा बताया गया कि यह सेवा लायंस क्लब हापुड़ द्वारा लगातार की जा रही है और इसी श्रंखला में बहुत जल्द एक लायंस प्याऊ जिला कोर्ट में लगाया जाने वाला हैं। इस मोके पर प्रमुख उद्यमी एवं समाज सेवी संजय कृपाल ने बताया कि लायंस क्लब हापुड़ का मुख्य उद्देश्य सेवा कार्य करना हैं और इससे जनहित को अधिक से अधिक फायदा मिल सके। मुख्य रूप से इस कार्यक्रम में लायन राकेश वर्मा, लायन ध्रुव गुप्ता, लायन राजीव सिंघल, लायन अजय मित्तल, अध्यक्ष लायन सचिन एसएम, लायन सौरभ अग्रवाल, प्रभात अग्रवाल, पुनीत मित्तल, राजीव सिंघल आदि लायन सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहें। रेलवे पार्क पर घूम रहे लोगों ने लायंस क्लब के इस कदम को सराहा और कहा कि प्रतिदिन तक़रीबन दो हज़ार से तीन हज़ार लोग यहाँ आते हैं जिनको इस लायंस प्याऊ का फायदा मिलेगा।
ये भी पढ़ेः अवैध निर्माण से परेशानी ही परेशानी
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























