हापुड़: पत्रकार ने बचाई कछुए की जान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पन्नापुरी में स्थित राजधानी पब्लिक स्कूल के पास गुरुवार की दोपहर करीब 12:00 के आसपास नाली में लगभग आठ इंच बड़ा एक कछुआ आ गया जिसे देखकर बच्चे कछुए की ओर दौड़े तो वह कूड़े में जा घुसा। पन्नापुरी निवासी पत्रकार विजय कुमार मौके से गुजर रहे थे जिन्होंने कूड़े के ढ़ेर से कछुए को निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। साथ ही वन विभाग को मामले की जानकारी दी। हापुड़ के फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्रकांड़ पाल ने बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच रही है।
गुरुवार की दोपहर 12 बजे अचानक बच्चों की निगाह एक कछुए पर पड़ी जिसके बाद वह कछुए की ओर दौड़ पड़े। शोर सुनकर कछुआ घबरा गया और कूड़े में जाकर छिप गया। पत्रकार विजय कुमार ने कूड़े के ढ़ेर से कछुए को निकाला और उसे सुरक्षित एक टब में रख दिया और वन विभाग को मामले से अवगत कराया।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























